-
स्पॉट फिक्सिंग का दंश झेल रही लीग में सहारा पुणे वॉरियर्स ने आईपीएल ही छोड़ दिया है। ग्रुप ने फ्रैंचाइजी फीस कम करने के लिए मध्यस्थता की कार्रवाई के प्रति बीसीसीआई के ढुलमुल रवैए और टीम की बैंक गारंटी को भुनाने के बोर्ड के फैसले के कारण यह कदम उठाया।
साल 2010 में 1700 करोड़ रुपए में फ्रैंचाइजी खरीदने वाले सहारा ने कहा कि वह खुद को लेकर बीसीसीआई के रवैए से 'निराश' है और लीग से दोबारा नहीं जुड़ेगा भले ही उसकी पूरी फ्रैंचाइजी फीस ही क्यों न माफ कर दी जाए।
सहारा ग्रुप ने एक बयान में कहा, ''अगर पूरी फीस भी माफी कर दी जाए तो भी हम आईपीएल फ्रैंचाइजी नहीं रखेंगे। आईपीएल से हटने का सहारा का फैसला अंतिम है।'' उन्होंने कहा, ''साल 2010 में सहारा ने 94 मैचों के राजस्व आंकड़े के आधार पर आईपीएल फ्रैंचाइजी के लिए 1700 करोड़ की बोली लगाई थी। बीसीसीआई ने चतुराई दिखाते हुए मीडिया में 94 मैचों का आंकड़ा रखा जिससे कि बड़ी राशि मिले। लेकिन हमें सिर्फ 64 मैच मिले।''स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण का सामना कर रही इंडियन प्रीमियर लीग [आइपीएल] के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड [बीसीसीआइ] को मंगलवार को एक और झटका
» ....
आगे पढ़ें
-
मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भारत सरकार के विज्ञापनों में यूपीए के प्रचार पर आपत्ति व्यक्त की है। यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी को लिखे पत्र में श्री विजयवर्गीय ने कहा कि दूरदर्शन पर चल रहे विज्ञापनों में उपलब्धियों को यूपीए सरकार की उपलब्धियाँ कहकर प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीए विभिन्न राजनैतिक दलों का मात्र एक राजनैतिक जमावड़ा है, कोई शासकीय एजेंसी नहीं। न वह शासन का निगम है और न प्राधिकरण।
उद्योग मंत्री श्री विजयवर्गीय ने अपने पत्र में कहा कि शासकीय विज्ञापन और दलीय विज्ञापनों के बीच एक बारीक सी रेखा है, जिसका मान न करने का अर्थ शासकीय संसाधनों का दलीय प्रचार-प्रसार में उपयोग करना माना जायेगा। यह संभव है कि शासकीय कार्यक्रमों में श्रीमती सोनिया गाँधी को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाये और उस नाते उस अत्यंत तात्कालिक प्रयोजन से उनके चित्र का इस्तेमाल शासकीय विज्ञापनों में हो। लेकिन जिस तरह से केन्द्र सरकार के विभिन्न विभाग द्वारा नियमित तौर पर उपलब्धि मूलक विज्ञापनों में चेयर पर्सन यूपीए के रूप में श्रीमती गाँधी का परिचय करवाते हुए उनके मुखड़े का प्रयोग क
» ....
आगे पढ़ें
-
लता अलंकरण समारोह के अंतिम दिन सोमवार 20 मई कोशाम साढ़े 7 बजे सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री हरिहरन को लता मंगेशकर राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण से सम्मानितकिया गया । तत्पश्चात वे अपने दल के साथ संगीतमयी प्रस्तुती दी 'मैं नहीं मानता कि लता अलंकरण सम्मान मुझे देर से मिला है। भले ही वक्त लगा लेकिन लताजी की जन्मभूमि पर मुझे सम्मान मिला, यह गौरव की बात है। दो साल पहले ही मुझे दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार मिला था। जहां तक समारोह के तहत होने वाली कॉम्पीटिशंस की बात है तो मेरी राय इस बारे में अलग है। सालभर की तैयारी के बाद ही यंग टैलेंट्स को कॉम्पीटिशन में उतारना चाहिए।'
हैं म्यूजिक का विस्तार हो चुका है। पहले केवल बॉलीवुड का बोलबाला था। अब तो दक्षिण में भी केरल, चेन्नई और अन्य जगहों के फिल्मी संगीत चलन में हैं। अपने बारे में उन्होंने बताया कि संगीत की शुरुआती तालीम मैंने पिता से ली। उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से 17 साल सीखा। डॉन बास्को स्कूल मुंबई में पढऩे के कारण वेस्टर्न म्यूजिक भी खूब सुना। इसलिए हरफनमौला बन पाया। नेहरू स्टेडियम में छाई हलकी चांदनी और हलकी हवा भी उनके गानों को दुलारने के लिए समा
» ....
आगे पढ़ें
-
'अपनी जवान बेटियों को दिल्ली न भेजें, क्योंकि वहां मनमोहन सिंह बैठे हुए हैं।' "देश भर के अभिभावक अपनी जवान बेटियों को दिल्ली पढ़ने या नौकरी करने ना भेजें क्योंकि वहां मनमोहन सिंह है।" ये वक्तव्य दिया है गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने| नरेन्द्र मोदी के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में तूफ़ान खडा कर दिया।।नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहा, "उनके राज में दिल्ली में बेटियाँ सुरक्षित नहीं है। दिल्ली में आये दिन होने वाले बलात्कार की वजह से जवान लड़कियों के माता पिता सहमे हुए है। दिल्ली सुरक्षित नहीं है, वहां की सरकार और केंद्र सरकार के साथ पुलिस को भी आम लोगो से कोई सरोकार नहीं है| यही वजह है कि दिल्ली आज 'डर की राजधानी' बन गई है।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बेशर्म हैं। जेल जा रहे हैं, लेकिन सुधरने को तैयार नहीं हैं। वह दिन दूर नहीं, जब बैंकों में भी कोयला रखने के लिए लॉकर खोले जाएंगे।छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की विकास यात्रा के दूसरे चरण की समाप्ति पर मोदी ने मंच से दिग्विजय सिंह से लेकर राहुल गांधी तक की जमकर खिल्ली उड़ाई, लेकिन पहली बार ब
» ....
आगे पढ़ें
-
कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में बढ़ोत्तरी के लिये ग्वालियर जिले को मिला सम्मान
कृषि उत्पादन आयुक्त ने जिला कलेक्टर को दिया प्रशस्ति-पत्र
कृषि विकास दर में मध्यप्रदेश को पूरे देश में अव्वल बनाने में ग्वालियर जिले का भी अहम योगदान रहा है। जिले में न केवल खरीफ व रबी का रकबा बढ़ा है बल्कि उत्पादन व उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके लिये कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एम एम उपाध्याय ने ग्वालियर जिला कलेक्टर श्री पी नरहरि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
गत बुधवार को मोतीमहल के मान सभागार में आयोजित हुई रबी-खरीफ फसलों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त ने जिला कलेक्टर को यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि रबी वर्ष 2012-13 में ग्वालियर जिले में 193 हजार हैक्टेयर से अधिक रकबे से फसलें ली गईं। जबकि पिछले रबी मौसम अर्थात वर्ष 2011-12 में 184 हजार हैक्टेयर में बोनी हुई थी। इस साल के रबी मौसम में जिले में 547 हजार मैट्रिक टन से अधिक उत्पादन हुआ, जो पिछले वर्ष से 68 हजार मैट्रिक टन अधिक है। पिछले साल की उत्पादकता 2 हजार 603 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर थी
» ....
आगे पढ़ें
-
अपनी अगली फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ का प्रचार कर रहे रणबीर से कल रात यहां संवाददाताओं ने जब कैटरीना और दीपिका के साथ उनके बहुचर्चित रिश्तों के बारे में पूछा, तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब में कहा, ‘वे मेरी दोस्त हैं। मैं उनके साथ फिल्मों में काम करता रहता हूं। शायद इसलिये लोग हमारे बारे में बात करते रहते हैं।’ बहरहाल, रणबीर बॉलीवुड की ‘धक.धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित के लिये अपनी पुरानी दीवानगी के इजहार से नहीं चूके। वह 31 मई को परदे पर उतरने जा रही फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ के आइटम गीत ‘घाघरा’ में माधुरी के साथ ठुमके लगाते नजर आयेंगे। कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी बॉलीवुड अदाकाराओें के साथ फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के रिश्तों को लेकर भले ही वक्त-वक्त पर अलग-अलग खबरें सामने आती रही हों। लेकिन रूपहले परदे के इस युवा सितारे ने दोनों हसीनाओं को महज ‘दोस्त’ और ‘सह अदाकारा’ बताया है। रणबीर किसकी मदहोश आंखों के कायल हैं? किसको किस करने के लिए बेताब हैं? जी हां हम बात कर रहे हैं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की। जिनके साथ थिरकने और उन्हें किस करने के लिए रणबीर कब से बेचैन थे। रणबीर की अगली फिल्म '
» ....
आगे पढ़ें
-
मालवा की एक बहुत पुरानी कहावत है कि ‘मालव भूमि गहन गंभीर, डग-डग रोटी, पग-पग नीर’! एक समय था जब मालवा भूमि में किसी भी 50 फीट पर हैंडपंप लग जाता था और 20 फीट कुआँ खोदने पर पानी आ जाता था परन्तु लगातार पेड़ों को काटने से और हमारे द्वारा जल प्रबंधन न किए जाने से जल स्तर में बड़ी गिरावट आने लगी और 1000 फीट पर भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. मालवा की भूमि मरुस्थल में परिवर्तित होने लगी. इस स्थिति को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी से हमने स्वर्गीय भेरुलालजी पाटीदार के नेतृत्व में नर्मदा को मालव भूमि में लाने का आग्रह किया था तब मुख्यमंत्री जी व उनके अन्य मंत्रियों ने इसे असंभव बताया था...इस असंभव कार्य को वर्तमान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी ने संभव कर दिखाया. इस महान कार्य के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी के हौसले और दृढ संकल्प को सलाम करता हूँ.
कल बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अनंत कुमार जी ने सांकेतिक रूप से नर्मदा जल शिप्रा कलश में प्रवाहित कर नर्मदा-शिप्रा अभियान शुरू किया. अब जल्द ही मालवा की भूमि एक बार फिर हरी-भरी हो जाएगी...
सिंहस्थ में शिप्रा नर्
» ....
आगे पढ़ें
-
इंदौर प्रवास पर आये केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि केन्द्र सरकार भष्ट्राचार के मुददे पर गंभीर हैं। इसी लिए २ केंद्रीय मंत्रियो के इसितिफे ले लिए लेकिन बीजेपी इस खुद के मामले में मौन रहती है प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल भष्ट्राचार की गंगोत्री हैं। यहा के मुख्यमंत्री पर भी कई तरह के आरोप लगे तो क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया। वे दो दिनो तक धार और बडवानी के दौरे पर रहेंगे क्योकिं यहां पर मनरेगा और प्रधानमंत्री सडक निमार्ण् योजना की शिकायते मिल रही है।इधर केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश के आरोप के जवाब में पलटवार करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘‘कांग्रेस भ्रष्टाचार का समुद्र है, जिसकी केन्द्र सरकार में मंत्रीमंडल के सदस्य जेल की हवा खा रहे है। कब कौन सा मंत्री रेकार्ड तोड़ घोटाला कर दें और जेल पहुंच जायें, यह कहा नहीं जा सकता है’’।मंत्री ने सोनिया गाँधी पर यह भी आरोप जद की सोनिया ने मध्य प्रदेश की छवि ख़राब करने की सुपारी जय राम को दी है इसलिए जब भी यंहा आते है वह ऐसे बयान देते है
» ....
आगे पढ़ें
-
इंदौर में आज शनिवार 18 मई से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य शासन के प्रतिष्ठापूर्णआयोजन लता मंगेशकर अलंकरण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस समारोह के पहले दिनआज 18 मई को रविन्द्र नाट्य गृह में शाम साढ़े 4 बजे से राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता आयोजितहोगी । इसके बाद 19 मई और 20 मई के कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इंदौर के विशाल मुक्ताकाशप्रांगण में आयोजित होंगे। समारोह के तहत रविवार 19 मई को शाम साढ़े 7 बजे से सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिकासुश्री सुनिधि चौहान अपने दल के साथ सुरमयी प्रस्तुती देंगी । समारोह के अंतिम दिन सोमवार 20 मई कोशाम साढ़े 7 बजे सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री हरिहरन को लता मंगेशकर राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण से सम्मानितकिया जायेगा । तत्पश्चात वे अपने दल के साथ संगीतमयी प्रस्तुती देंगे ।
समारोह के प्रवेश पत्र 19 मई एवं 20 मई दोनों दिन के लिये वैध रहेंगे । एक प्रवेश पत्र से दोव्यक्तियों को प्रवेश मिलेगा । समारोह स्थल पर बनाये गये ए‘ ब्लाक के लिये डार्क ब्राऊन रंग का, बी‘ ब्लाकके लिये ब्ल्यू रंग का, सी‘ ब्लाक के लिये यलो रंग का तथा डी‘ ब्लाक के लिये ग्रीन
» ....
आगे पढ़ें
-
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में तीन क्रिकेटर ही उसके रडार पर थे और ये क्रिकेटर बुकीज के सीधे संपर्क में थे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार और स्पेशल सेल के डीएसपी संजीव यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि 5 मई, 9 मई और 15 मई को हुए राजस्थान के मैचों में स्पॉट फिक्सिंग हुई और ये फिक्सिंग क्रमशः अंजीत चंदीला, एस श्रीशांत और अंकित चव्हाण ने की।पुलिस ने इन तीनों क्रिकेटरों और कई बुकियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन गेंदबाजों को 60 लाख रुपये तक ऑफर किए गए शर्त बस इतनी थी कि ये अपने किसी एक ओवर में 14 रन दे दें और उस ओवर में बारे में पहले से इशारा कर दें। नीरज कुमार ने बताया कि बुकीज ने खिलाड़ियों तक पहुंच बनाई और दोनों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि खिलाड़ी बुकीज के कहे मुताबिक काम करेंगे और इसके बदले में उन्हें लाखों रुपये मिलेंगे। पहली स्पॉट फिक्सिंग पांच मई को पुणे और राजस्थान के बीच मैच में हुई जिसमें अजीत चंदीला ने अपने एक ओवर में 14 रन से ज्यादा दिए। ड
» ....
आगे पढ़ें
-
शहर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट बीआरटीएस कॉरिडोर पर दौड़ने वाली एसी सिटी बसों का किराया विधिवत रुप से अभी तय नहीं हो पाया है, लेकिन आईसीटीएसएल ने प्रस्तावित किराया सूची तैयार की है उसमें निरंजनपुर चौराहे से लेकर राजीव गांधी चौराहे तक के 11.45 किलोमीटर के सफर का किराया 8 रुपए से लेकर 15 रुपए प्रति सवारी रखा है। वर्तमान स्थिति में कॉरिडोर पर ट्रायल बतौर सात बसें यात्रियों को मुफ्त में सेवाएं दे रहे है, लेकिन बस कंडक्टर द्वारा यात्रियों को स्टेशन टू स्टेशन की टिकिट दी जा रही है। अधिकृत किराया सूची कमिश्नर के आदेश के बाद ही जारी होगी।
बीआरटीएस कॉरिडोर पर इन दिनों ट्रायल रन के तहत शहरवासियों को बसों से मुफ्त में सफर करवाया जा रहा है। इसमें यात्रियों को बकायदा टिकिट दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक आईसीटीएसएल ने प्रस्तावित किराया सूची तैयार कर ली गई है। उक्त सूची कमिश्नर के पास भिजवा दी गई है। कमिश्नर के आदेश के बाद ही इसको अधिकृत किया जाएंगा।
टिकिट व्यवस्था
निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी तक जाने वाले यात्रियों को 15 रुपए (प्रति सवारी) रखा गया है, इसके बाद जैसे जैसे स्टेशन नजदीक आते रहेंग
» ....
आगे पढ़ें
-
आईपीएल-6 । क्रिकेटर एस श्रीशांत समेत तीन खिलाड़ी आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। इन तीनों को रात 2.30 बजे मुंबई के ट्राइडेंट होटल से गिरफ्तार किया गया। स्पेशल सेल को पिछले एक महीने से जानकारी मिल रही थी कि कुछ खिलाड़ी और बुकी स्पॉट फिक्सिंग कर रहे हैं। इसके बाद ही तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
खुलासा हुआ है कि मुंबई-राजस्थान रॉयल्स के मैच के लिए स्पॉट फिक्सिंग की जा रही थी। इस मामले में दूसरे टीमों के खिलाड़ियों के नाम भी आ रहे हैं। वहीं दिल्ली से खबर मिल रही है कि पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस लंबी लिस्ट तैयार कर रही है। दिल्ली पुलिस ने 10 गिरफ्तारियां की हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में कुछ और खिलाड़ियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
राजस्थान और मुम्बई इंडियंस टीमों के बीच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच खेला गया था। उस मैच में राजस्थान की हार हुई थी। उस मैच में हालांकि हिरासत में लिए गए तीनों खिलाड़ी नहीं खेले थे। ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के पास इससे पूर्व कई मैचों में स्पॉ फिक्सिंग करने का इनके खिलाफ सबूत है।
» ....
आगे पढ़ें
-
आईपीएल-6 । क्रिकेटर एस श्रीशांत समेत तीन खिलाड़ी आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। इन तीनों को रात 2.30 बजे मुंबई के ट्राइडेंट होटल से गिरफ्तार किया गया। स्पेशल सेल को पिछले एक महीने से जानकारी मिल रही थी कि कुछ खिलाड़ी और बुकी स्पॉट फिक्सिंग कर रहे हैं। इसके बाद ही तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
खुलासा हुआ है कि मुंबई-राजस्थान रॉयल्स के मैच के लिए स्पॉट फिक्सिंग की जा रही थी। इस मामले में दूसरे टीमों के खिलाड़ियों के नाम भी आ रहे हैं। वहीं दिल्ली से खबर मिल रही है कि पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस लंबी लिस्ट तैयार कर रही है। दिल्ली पुलिस ने 10 गिरफ्तारियां की हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में कुछ और खिलाड़ियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी गेंदबाज श्रीशांत, अंकित चव्हाण और अजित चंदीलिया को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इनके अलावा 7 बुकी को भी गिरफ्तार किये हैं। आरोपी खिलाड़ियों को आज दोपहर दिल्ली लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक बीती रात से ही कार्रवाई की जा रही
» ....
आगे पढ़ें
-
बिहार में नीतीश सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक बार फिर मैदान में उतर आए हैं और पत्नी राबड़ी देवी और दोनों बेटों - तेजप्रताप और तेजस्वी - के साथ पटना स्थित गांधी मैदान से उन्होंने मुख्यमंत्री पर जबरदस्त हमला बोला।
लालू ने नीतीश कुमार को आरएसएस का तोता बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार तानाशाह हो गए हैं और अब हम उन्हें भगाने वाले हैं। 'परिवर्तन रैली' के दौरान लालू यादव अपने पूरे भाषण में नीतीश पर निशाना साधते रहे। उन्होंने कहा कि नीतीश के राज में घूसखोरी चरम पर पहुंच गई है और उन्हें (नीतीश को) वोट देने वाले लोग अब पछता रहे हैं।
वहीं लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश के राज में राजधानी का बुरा हाल हुआ है। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी, तो अगड़े-पिछड़े सभी के लिए काम किया गया था।
गांधी मैदान में लालू यादव ने परिवर्तन रैली कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। रैली में उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिये लालू अपने बेटों को राजनीति के मैदान में उतारने के संकेत दे रहे हैं। रैली के मद्दनेज़र पूरे पट
» ....
आगे पढ़ें
-
बिग बॉस फेम,पाक मॉडल व बॉलीवुड एक्ट्रेस वीना मलिक मंगलवार को अपनी अपकमिंग फिल्म "जिंदगी 50-50" के प्रमोशन के अवसर पर इंदौर आई। वीना मलिक ने कहा कि फिल्म को "ए" सर्टिफिकेट मिलने का मतलब यह नहीं होता कि वह फैमिली फिल्म नहीं है,बल्कि इसका मतलब तो यह है कि पूरी फैमिली फिल्म देख सकती है,पर अलग-अलग बैठकर।
वीना ने बोल्डनेस पर बेझिझक कहा कि मुझसे पहले कई पाकिस्तानी लड़कियां बॉलीवुड में आईं, पर उन्हें इस कदर मोहब्बत नहीं मिली जो मुझे। मैं जब शॉपिंग पर जाती हूं, तो लोग दौड़कर घेर लेते हैं। लोगों की दीवानगी मेरा अवार्ड है। इसके लिए बोल्ड शब्द जुड़ने से मुझे कोई परेशानी नहीं।
कन्ट्रोवर्सी में रहने की बात को नकारते हुए वीना ने कहा शाहरूख, सलमान, आमिर या वीना मलिक कन्ट्रोवर्सी तो हर किसी के साथ है। कन्ट्रोवर्सी पब्लिसिटी का जरिया होती है।
फेवरिट एक्टर पर वीना ने कहा हिन्दुस्तान में तो कई गुड लुकिंग बॉयज हैं, इनमें शॉर्ट
» ....
आगे पढ़ें
-
13 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन का निवेश बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा मानना है कि इस दिन का निवेश हमेशा फायदेमंद होता है। इसी मान्यता की वजह से अक्षय तृतीया के दिन सोने में निवेश की परंपरा चली आ रही है। खास बात है कि अक्षय तृतीया के पहले सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर से करीब 20 फीसदी नीचे चुका है। जाहिर है ऐसे में निवेशकों का रुझान ज्यादा रहेगा। सोने में लोगों की दिलचस्पी को देखकर बाजार ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है। हैसियत और रुचि के लिहाज से बाजार में सोने में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है सोने में निवेश कैसे करें। गहने खरीदें, सिक्के खरीदें या पेपर गोल्ड। रिर्टन के लिहाज से बेहतर क्या है। सोने में निवेश के 5 विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, देश में सबसे ज्यादा मांग ज्वैलरी की होती है। वैसे तो गहने पहनने के लिए इस्तेमाल होते हैं। लेकिन बुरे वक्त में ये सोना भरोसे का साथी भी होता है। हालांकि, गहने खरीदते वक्त 15-20 फीसदी मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है। ये रकम सोने की कीमत के ऊपर देनी होती है। चूंकि, सोना बेशकीमती है, लिहाजा इसकी सुरक्षा भी जरुरी है। ऐसे में गहनों की
» ....
आगे पढ़ें
-
आखिरकार रेल मंत्री पवन बंसल के साथ–साथ अश्विनी कुमार का भी इस्तीफा हो गया। ये दोनों नेता करीब साढ़े 8 बजे प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे थे। बाहर निकलकर बंसल ने साफ कर दिया कि उन्होंने पीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जबकि कुछ देर बात अश्विनी कुमार के इस्तीफे की भी पुष्टि हो गई। सुबह से जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच रेलमंत्री पवन बंसल और कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने इस्तीफा दे दिया है.शुक्रवार रात करीब आठ बजकर पचास मिनट पर पवन बंसल प्रधानमंत्री के घर पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया.पीएम के घर से निकलते वक्त पवन बंसल ने सरकारी गाड़ी की लाल बत्ती भी बुझा दी और अपने घर चले गए.प्रधानमंत्री के घर से बाहर निकलते वक्त पवन बंसल ने खुद इस्तीफे की पुष्टि की.
पवन बंसल की कुर्सी चली गई. रेल घूसकांड में बंसल पर गाज गिर ही गई
» ....
आगे पढ़ें
-
इंदौर और भोपाल में चलेगी चौदह हज़ार करोड़ की लागत से मेट्रो ट्रेन
इंदौर में 31 किलोमीटर और भोपाल में 29 किलोमीटर वाली मेट्रो की लागत तक़रीबन चौदह हज़ार करोड़ रुपे की होगी नगरीयप्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर बात की जानकारी आज इंदौर में पत्रकारों को दी मेट्रो का
आठ माह मे डीपीआर पूरा हो जाएगा और निर्माण चार साल में काम पूरा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि तीन माह मे सर्वे कर सरकार को रिपोर्ट देगी । ये रिपोर्ट तीन तरह की होगी। मेट्रो,मोनो और एलआरटी यानी लाइट रेल ट्रांजिट। इसके बार सरकार तय करेगी कि कौन सा माडल अपनाया जाए।
नगरीयप्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने अपनी पार्टी की सरकार तीसरी बार काबिज होने को लेकर शर्त लगाने को तैयार है उनका कहना है कि यदि सरकार नहीं बनी तो वे एक रूपया के बदले दस रूपया देने को तैयार है।
» ....
आगे पढ़ें